लाइव न्यूज़ :

जन आंदोलन बन चुका है किसानों का आंदोलन : जयंत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:07 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), नौ फरवरी राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने मंगलवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों का आंदोलन अब 'जन आंदोलन' बन चुका है।

चौधरी ने अलीगढ़ के इगलास के पास आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि हर गुजरते दिन के साथ किसानों का आंदोलन जोर पकड़ रहा है और अब इसके वापस होने का कोई सवाल नहीं है, अब यह किसानों का ही नहीं बल्कि जन आंदोलन बन चुका है।

उन्होंने कहा,‘‘ हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भाषण के दौरान आंसू बहाते देखा गया। मोदी अगर आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में हुई किसानों की मौत पर रोते तो हालात यहां तक न पहुंचते।’’

चौधरी ने आरोप लगाया कि अब सरकार की नजर अभूतपूर्व विनिवेश अभियान के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की विशाल कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम को बेचने पर लगी है, इस बेरहम विनिवेश की वजह से देश की अर्थव्यवस्था का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाएगा और सारा धन कुछ मुट्ठी भर लोगों के हाथ में चला जाएगा।

पूर्व सांसद ने कहा, "हम कृषि क्षेत्र में सुधार या उसके आधुनिकीकरण के विरोधी नहीं हैं। हर क्षेत्र में सुधार की जरूरत है लेकिन ऐसे किसी भी सुधार का खाका तैयार करने से पहले भारत में आम किसान की जोत के रकबे को ध्यान में रखा जाना चाहिये। सुधार के मायने तभी हैं जब किसानों को जमीन पर इसका फायदा मिलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन