लाइव न्यूज़ :

‘स्क्विड गेम’ के लिए मिल रही प्रशंसा लोगों का प्यार है : भारतीय अभिनेता अनुपम त्रिपाठी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर नेटफ्लिक्स सीरीज ‘स्क्विड गेम’ में भरोसेमंद प्रवासी श्रमिक का किरदार अदा करने के लिए मिल रही वाहवाही को भारतीय कलाकार अनुपम त्रिपाठी ने लोगों का प्यार बताया। यह सीरीज करीब एक महीने पहले ऑनलाइन मंच पर रिलीज हुई।

त्रिपाठी ने निर्देशक हांग दोंग ह्यूक द्वारा पाकिस्तानी फैक्टरी श्रमिक का किरदार अदा करने के लिए समझाई गई बातों का जिक्र करते हुए कहा ‘‘मुझे बताया गया था कि मेरा किरदार अली अब्दुल भी इस सीरीज के 455 अन्य किरदारों की तरह कर्ज में डूबा है। अली का नियोक्ता उसे वेतन देने से मना कर देता है, जिसके बाद वह कोरियाई बच्चों के एक गेम पर आधारित, खतरनाक प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने को तैयार हो जाता है।’’

अभिनेता ने सियोल से जूम पर दिए साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया कि निर्देशक ने उन्हें बताया था कि उनका किरदार कुछ ऐसा है, जो लोगों की जिंदगियां बचाता है। अगर उसे समस्या रहती भी है तो भी वह उन लोगों के लिए काम करता है जिन्होंने उस पर विश्वास किया है।

दिल्ली में जन्मे त्रिपाठी पढ़ाई के बाद, 2010 में कोरिया राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय (के आर्ट्स) के लिए दक्षिण कोरिया चले गए। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने इस किरदार के लिए छह किलोग्राम वजन बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि अली के हिस्से में इस सीरीज के पहले एपिसोड के अंत में ही एक्शन दृश्य आता है और वह अपने सह-प्रतिस्पर्धी सियोंग गी-हून को बचाता है। यह किरदार कोरियाई स्टार ली जुंग-जेइ ने अदा किया है। त्रिपाठी ने कहा कि यह दृश्य, शो में उनके किरदार के बारे में काफी कुछ बताता है। उन्होंने कहा कि जब वह इसकी शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें यह वीरता जैसा नहीं लगा लेकिन इस दृश्य को देखने के बाद लोग उन्हें बता रहे हैं कि उनका काम काफी अच्छा था।

त्रिपाठी ने इस किरदार को मिल रही प्रशंसा को लोगों का प्यार बताया है। वह मानते हैं कि इस सीरीज से उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला है। वह ‘डिसिडेंट्स ऑफ द सन’, ‘हॉस्पिटल प्लेलिस्ट’, ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘स्पेस स्वीपर्स’ और ‘ऑड टू माय फादर’ में काम कर चुके हैं, जिस पर हिंदी फिल्म ‘भारत’ बनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए