लाइव न्यूज़ :

बंगाल में वाम मोर्चा के 12 घंटे के बंद से जन-जीवन आंशिक रूप से प्रभावित

By भाषा | Updated: February 12, 2021 12:30 IST

Open in App

कोलकाता, 12 फरवरी पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा द्वारा शुक्रवार को आहूत 12 घंटे के बंद के कारण जन-जीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय 'नबन्ना’ की ओर मार्च करते हुए वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कार्रवाई के खिलाफ यह बंद बुलाया गया है।

राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर 11 महीने से बंद स्कूल आज नौंवी से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए खुल रहे हैं।

वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने मालदा, बर्धमान, रायगंज, आसनसोल, दनकुनी, कोलकाता के कुछ हिस्सों में, उत्तरी 24 परगना और नादिया जिलों में रेल की पटरियां और सड़कें जाम कीं। बंद सुबह छह बजे शुरू हुआ था।

प्रदर्शनकारियों ने कुछ इलाकों में टायरों में आग भी लगाई और कुछ जगह पुलिस कर्मियों को गुलाब के फूल भी दिए।

नौकरियों और बेहतर शिक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर 'नबन्ना अभियान' में शामिल वाम कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार को मध्य कोलकाता के एस्पलेनेड इलाके में उस समय झड़प हो गई थी, जब कुछ लोगों ने अवरोधक हटाकर नबन्ना की ओर बढ़ने की कोशिश की।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने पुलिस के ‘‘क्रूर हमले’’ के खिलाफ बंद का आह्वान करते हुए दावा किया था कि कार्रवाई में 150 से अधिक छात्र, युवक एवं युवतियां घायल हुए हैं।

सार्वजनिक वाहनों की सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर भारी पुलिस बल की तैनाती भी दिखी।

वाम मोर्चा के नेता सुजान चक्रवर्ती ने बताया कि लोग बंद का समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रों को स्कूल जाने से नहीं रोका गया।

इस बीच, ‘भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा’ के नेता पीरजादा अब्बास सिद्दिकी ने भी बंद का समर्थन किया है।

पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार एक तरफ जहां खुद प्रशासन से दमन कराती है वहीं दूसरी ओर केन्द्र की ‘‘असंवैधानिक गतिविधियों’’ का विरोध करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए