लाइव न्यूज़ :

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचली युवक का किया अपहरण, 19 मार्च से अभी तक कोई अता-पता नहीं

By भाषा | Updated: April 6, 2020 16:02 IST

राज्यपाल बी डी मिश्रा को 27 मार्च को सौंपे ज्ञापन में तागिन कल्चरल सोसायटी ने कहा था कि टोगले सिंगकाम और उसके दो दोस्त--गामशी चादर और रोन्या नादे मछली पकड़ रहे थे, उसी वक्त चीनी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घात लगाकर पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगकाम के दो दोस्त भागने में सफल रहे जबकि उसे चीनी सुरक्षाकर्मियों ने बंदूक का भय दिखाकर अगवा कर लिया।ज्ञापन के अनुसार सिंगकाम के परिवार ने 23 मार्च को नाचो थाने में शिकायत दर्ज करायी।

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने 19 मार्च को ऊपरी सुबानसिरी जिले में मैकमोहन रेखा के समीप अस्पीला सेक्टर से 21 वर्षीय एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया।

पुलिस ने कहा कि अब तक इस युवक कोई अता पता नहीं चल पाया है। पुलिस महानिरीक्षक चुखू अपा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक तारू गुसार ने नाचो थाने के प्रभारी को मौके पर भेजा था और जांच से इस घटना की पुष्टि हुई है।

अपा ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार को इसके बारे में बताया जाएगा ताकि उस हिसाब से कार्रवाई की जा सके क्योंकि यह मामला विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आता है।’’ वैसे सेना की पूर्वी कुमान के मुख्यालय का इस कथित घटना के संबंध में संबंधित प्रश्नों का उत्तर आना अभी बाकी है।

राज्यपाल बी डी मिश्रा को 27 मार्च को सौंपे ज्ञापन में तागिन कल्चरल सोसायटी ने कहा था कि टोगले सिंगकाम और उसके दो दोस्त--गामशी चादर और रोन्या नादे मछली पकड़ रहे थे, उसी वक्त चीनी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घात लगाकर पकड़ लिया।

ज्ञापन में कहा गया है,‘‘सिंगकाम के दो दोस्त भागने में सफल रहे जबकि उसे चीनी सुरक्षाकर्मियों ने बंदूक का भय दिखाकर अगवा कर लिया।’’ ज्ञापन के अनुसार सिंगकाम के परिवार ने 23 मार्च को नाचो थाने में शिकायत दर्ज करायी। राज्यपाल कार्यालय ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। उसमें यह भी दावा किया गया है कि सिंगकाम को जहां से अगवा किया गया, वह उसके पूर्वजों की जमीन है और भारतीय सीमा के अंदर है।

मैकमोहन रेखा चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र एवं अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमांकन करती है लेकिन चीन अरूणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है। इस बीच राज्य के कई संगठनों ने राज्य सरकार से युवक की सुरक्षित रिहाई के लिए केंद्र के सामने यह मामला उठाने की अपील की है। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशचीनशी जिनपिंगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो