लोकतंत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है: बिरला

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:46 IST2021-02-20T18:46:05+5:302021-02-20T18:46:05+5:30

People's faith in democracy has increased: Birla | लोकतंत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है: बिरला

लोकतंत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है: बिरला

बस्ती/गोरखपुर (उप्र), 20 फरवरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र के प्रति लोगों को विश्वास बढ़ा है।

बिरला ने बस्ती महोत्सव में कहा कि चुनावों में लगातार अधिकतम मतदान साबित करता है कि लोकतंत्र के अंदर लोगों का विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-अर्चना की जबकि बस्‍ती में उन्‍होंने बस्‍ती महोत्सव को संबोधित किया।

महोत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत है और हमें लोकतंत्र आजादी के बाद नहीं, विरासत में मिला है, इसलिये हमारे मन और विचार में लोकतंत्र जीवन का हिस्सा बन गया है।’’

इस अवसर पर उन्होंने 100 फुट ऊँचे तिरंगे झंडे का शास्त्री चौक पर लोकार्पण किया।

गोरखपुर में लोकसभा अध्‍यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पुष्प भी चढ़ाए। उन्होंने प्रसाद लिया और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार लिखें।

इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन, डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान और कुशीनगर के सांसद विजय दुबे भी मौजूद थे।

गोरखनाथ मंदिर के रास्ते में उन्होंने शहीद गौतम गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गोरक्षपीठ से वह बस्‍ती के लिए रवाना हो गये।

इससे पहले बिरला ने पत्रकारों से कहा कि वह गोरखनाथ मंदिर के दर्शन का अवसर पाकर भाग्यशाली हैं और मंदिर उनकी आस्था का केंद्र है, क्योंकि यह आध्यात्मिक ज्ञान, प्रेरणा और नैतिक मूल्य प्रदान करता है।

बिरला ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एवं गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्‍यनाथ के प्रति धन्‍यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्‍होंने मंदिर को अपने आध्‍यात्मिक मूल्‍यों के साथ सामाजिक कार्यों से भी जोड़ा है।

उन्‍होंने नाथ संप्रदाय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मौजूदा समय में नाथ संप्रदाय भारतीय संस्‍कृति, परंपरा और धर्म को बचाने के सभी प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People's faith in democracy has increased: Birla

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे