लाइव न्यूज़ :

पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने प्रशासन पर ‘पक्षपातपूर्ण रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 दिसंबर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) ने कुपवाड़ा में एक सम्मेलन आयोजित करने की इजाजत देने से इनकार करने के बाद रविवार को अधिकारियों पर "पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण" अपनाने का आरोप लगाया।

पीसी के प्रमुख सज्जाद लोन ने कहा कि कुपवाड़ा जिला प्रशासन ने अन्य दलों की जन सभाओं को इजाजत दी लेकिन उनकी पार्टी को बार-बार कोविड-19 का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है।

पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" है कि उनके बार-बार आग्रहों को कोविड ​​चिंताओं का हवाला देकर अस्वीकार कर दिया गया है जबकि अन्य दलों को जनसभाएं करने की पूरी छूट दी गई है।

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (खाते) से कहा गया, “हम कुपवाड़ा के उपायुक्त से आग्रह करते हैं कि कोविड प्रोटोकॉल लागू करने में पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने से बचें।”

पार्टी के महासचिव इमरान रज़ा अंसारी ने भी प्रशासन के रूख पर सवाल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे