लाइव न्यूज़ :

लोगों की लापरवाही से तीसरी लहर आ सकती है: टोपे

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:49 IST

Open in App

मुंबई, 18 जून महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि यदि लोगों ने साफ-सफाई कायम रखने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन नहीं किया तो कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका है।

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में कम से कम 5,000 मौतें हुई हैं, जिनके बारे में पता नहीं चल पाया। इनसे संबंधित सारी जानकारी के सत्यापन के बाद संपूर्ण तालिका में इन्हें शामिल किया जाएगा।

उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा कि सड़कों पर की भीड़ नहीं बल्कि ''लोगों के मास्क न पहनने और स्वच्छता नियमों का पालन नहीं करने'' से तीसरी लहर आने का खतरा है।

टोपे ने कहा, ''कोई भी तीसरी लहर के बारे में सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता। लेकिन मास्क पहनने और उचित व्यवहार करने से हम इसके आगमन को टाल सकते हैं और इसके प्रभाव को न्यूनतम रखा जा सकता है।''

टोपे ने कहा, ''दूसरी लहर से स्वास्थ्य प्रणालियां बहुत प्रभावित हुईं और लड़खड़ा गईं। राज्य में लगभग 5,000 मौतें होने की आशंका है, जिनके बारे में जानकारी नहीं मिली। इनसे संबंधित सूचना का सत्यापन पूरा होते ही समग्र रिपोर्ट में इन्हें शामिल कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता