लाइव न्यूज़ :

जनता का रुख बदल रहा है, भाजपा की उलटी गिनती शुरू: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर कांग्रेस ने लोकसभा की तीन सीटों और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 29 सीटों के लिए हुए उपचुनावों में कुछ स्थानों पर खुद को मिली सफलता के बाद मंगलवार को कहा कि इन नतीजों से स्पष्ट है कि जनता का रुख बदल रहा है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उलटी गिनती शुरू हुई है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार त्यागते हुए कृषि से संबंधित तीनों ‘काले कानूनों’ को वापस लेना चाहिए और पेट्रोल-डीजल-गैस पर ‘लूट’ बंद करनी चाहिए।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘लोकसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुल 3 में से 2 सीटें हार गई। विधानसभा चुनावों में भी जहां कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर है, भाजपा हारी है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र इस का सबूत हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, राजहठ छोड़ें ! तीनों काले क़ानून वापस लें । पेट्रोल-डीज़ल-गैस पर लूट बंद करें । अहंकार त्यागें ।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि उपचुनावों के नतीजों से स्पष्ट है कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की लोकप्रियता कम हो रही है और जनता का रुख बदल रहा है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हिमाचल में हम चार सीटों (एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट) पर जीते हैं। लोकसभा क्षेत्र मंडी का परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब राष्ट्रीय स्तर चुनाव में भी भाजपा की हार शुरू हो गई है।’’

शुक्ला ने कहा, ‘‘यह नतीजा बहुत उत्साहजनक है। मैं समझता हूं कि जनता का रुख बदल रहा है। हमें राजस्थान में जीत मिली है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री के गृह जिले में हम जीते हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा हार गई है। स्पष्ट है कि भाजपा की लोकप्रियता गिर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले लोकसभा चुनाव में मंडी में भाजपा को 70 प्रतिशत मत मिले थे। आज कांग्रेस ने वहां जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश में अगले साल जब चुनाव होगा, तब वहां परिवर्तन होगा। जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को उपचुनाव में जीत के लिए हार्दिक बधाई। लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों पर भरोसा जताने के लिए हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं का आभारी हूं।’’

उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘हवाओं ने अपनी दिशा बदल दी है, भाजपा के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश की खंडवा सीट पर भाजपा जीती तथा दादरा और नागर हवेली की लोकसभा सीट शिवसेना के खाते में गई है।

देश में 29 विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना मंगलवार को शुरू हुई। इन सीटों के लिए गत 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में अगले साल के शुरु में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन उपचुनावों के नतीजों को देश के मूड के रूप में देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं