लाइव न्यूज़ :

रक्त समूह ‘ए’, ‘बी’ व ‘आरएच’ सहित रक्त वाले लोग कोविड के प्रति ज्यादा संवेदनशील: अध्ययन

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली के एक निजी अस्पताल के अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों का रक्त समूह ‘ए’, ‘बी’ और खून ‘आरएच’ सहित है, वे उन लोगों की तुलना में कोविड-19 संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं जिनका रक्त समूह ‘ओ’ या ‘एबी’ है और जिनका रक्त ‘आरएच’ रहित है।

सर गंगाराम अस्पताल ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि अस्पताल में 2020 में आठ अप्रैल से चार अक्टूबर के बीच भर्ती हुए 2,586 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों पर यह अध्ययन किया गया है। इन मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

यह अध्ययन अस्पताल के अनुसंधान विभाग व ‘ब्लड ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन’ विभाग ने किया है, जिसमें पाया गया है कि जिन लोगों का रक्त समूह ‘ए’, ‘बी’ है और वे जिनका खून ‘आरएच’ सहित है, वे कोविड संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हैं जबकि जिन लोगों का रक्त समूह ‘ओ’, ‘एबी’ है वे जिनका रक्त आरएच रहित है, उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम है।

अनुसंधानकर्ताओं का दावा है कि रक्त समूह और बीमारी की गंभीरता और मृत्यु होने में कोई संबंध नहीं है।

‘रेसुस फैक्टर’ या ‘आरएच फैक्टर’ एक प्रोटिन है जो रक्त की लाल कोशिकाओं की सतह पर हो सकता है और जिनके रक्त में यह तत्व पाया जाता है उनका रक्त ‘आरएच’ सहित (यानी आरएच पॉज़िटिव) कहलाता है और जिन लोगों के खून में यह तत्व नहीं पाया जाता है उनका रक्त ‘आरएच’ रहित (यानी आरएच निगेटिव) कहलाता है।

बयान के मुताबिक, यह अध्ययन ‘फ्रंटियर इन सेलुलर एंड इंफेक्शन माइक्रोबायोलॉजी’ के 21 नवंबर के संस्करण में प्रकाशित हुआ है।

अनुसंधान विभाग में परामर्शदाता डॉ रश्मि राणा ने बताया कि कोरोना वायरस दो एक नया वायरस है और यह अस्पष्ट है कि क्या रक्त समूह, कोविड-19 के खतरे या इसके शरीर में बढ़ने पर कोई प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि इसलिए उन्होंने इस अध्ययन में ‘एबीओ’ और ‘आरएच’ रक्त समूह की कोविड-19 के प्रति संवेदनशीलता, रोग निदान, ठीक होने का समय और मृत्यु दर के साथ जांच की।

अध्ययन के सह लेखक व अस्पताल के ‘ब्लड ट्रांसफ्यूज़न’ विभाग के प्रमुख डॉ विवेक रंजन ने बताया कि अध्ययन में यह भी पाया गया है कि ‘बी’ रक्त समूह वाले पुरुष मरीजों को इसी रक्त समूह की महिला मरीजों की तुलना में कोविड-19 का अधिक खतरा है।

बयान के मुताबिक, अध्ययन में यह भी दावा किया गया है कि रक्त समूह ‘ए’ और ‘आरएच’ सहित रक्त वाले मरीजों में संक्रमण से उबरने में कम समय लगता है जबकि रक्त समूह ‘ओ’ और ‘आरएच’ रहित रक्त वाले मरीजों को संक्रमण से उबरने में ज्यादा वक्त लगता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट