लाइव न्यूज़ :

डिजिटल मीडिया में पूर्ण स्वतंत्रता का लोग गलत फायदा उठाएंगे, नियमन जरूरी : अजय देवगन

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:43 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि डिजिटल मीडिया को ‘ एक हद तक नियमित’ किए जाने की जरूरत है, क्योंकि पूर्ण स्वतंत्रता से लोग माध्यम का गलत फायदा उठाएंगे।

केंद्र ने 25 फरवरी को ओटीटी (ओवर द टॉप- ऑनलाइन) मंचों और डिजिटल समाचार मीडिया के लिए नए नियम अधिसूचित किए थे, जिसके तहत उनके लिए जरूरी है कि वे अपना ब्यौरा सार्वजनिक करें और शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित करें।

देवगन डिजिटल माध्यम पर अपनी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ को रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं और ‘रूद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ नाम की सीरीज़ के जरिए ऑनलाइन माध्यम में कदम रखने जा रहे हैं। उनका मानना है कि नियमन गलत दिशा में उठाया गया कदम नहीं है।

देवगन ने एक समूह साक्षात्कार में कहा, “ यह एक हद तक चिंता का विषय है। एक हद तक इसे नियमित किए जाने की जरूरत है लेकिन हमें पीछे नहीं लौटना चाहिए। नियमन सही होने चाहिए। डर यह नहीं है कि इसका नियमन हो रहा है। डर यह है कि नियमन क्या हैं।”

देवगन ने कहा कि किसी भी तरह की अवांछित सामग्री को नियंत्रित करने के लिए नियमन होना चाहिए लेकिन इस पर अधिक स्पष्टता की जरूरत है ऑनलाइन माध्यम पर क्या समस्याग्रस्त हो सकता है।

अभिनेता ने कहा, “ अगर हम किसी चीज़ को नियमित नहीं करते हैं तो लोग उसका फायदा उठाते हैं। चार लोग उसका फायदा उठाएंगे तो पूरे उद्योग का नाम खराब होगा। अगर आप इसे नियमित नहीं करेंगे तो लोग इसपर अश्लील फिल्में डालना शुरू कर देंगे। इसलिए नियमन जरूरी है लेकिन एक रेखा खींची जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह