लाइव न्यूज़ :

नफरत और बंटवारे की राजनीति करने वालों को जनता घर बिठाएगी : खुर्शीद

By भाषा | Updated: September 19, 2021 19:06 IST

Open in App

वाराणसी 19 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान ख़ुर्शीद ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में जनता शीघ्र ही नफऱत और बंटवारे की राजनीति करने वालों को उनके घर बिठायेगी ।

खुर्शीद ने यह भी कहा कि वाराणसी में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी का स्मार्ट बनारस कहीं नहीं मिला, क्योंकि यहां की समस्या जस की तस बनी हुयी है और जिस भावना से यहां के लोगों ने उन्हें चुन कर प्रधानमंत्री बनाया उन्होंने उसी भावाना को ठेस पहुंचायी है ।

केंद्रीय मंत्री रह चुके खुर्शीद ने कहा कि जनता बंटवारे और नफरत की राजनीति करने वाले ताकतों से ऊब चुकी है । खुर्शीद ने कहा कि सत्ता के तानाशाही अंदाज से, भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी और गुंडाराज से लोग अब मुक्ति चाहते हैं।

कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष खुर्शीद आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र संवाद कार्यक्रम के लिए वाराणासी आये थे।

कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश देश की एक बड़ी आबादी तथा बड़े भू भाग का प्रतिनिधित्व करता है और प्रदेश में उद्योग एवं कल कारखाने का अभाव है।

उन्होंने कहा कि हम अपने घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश को उन्नत और विकसित प्रदेश बनाने पूरा प्रयास करेंगे और इसी सिलसिले में यह कमेटी राज्य के विभिन्न जिलों जा कर लोगों से मिल रही है।

खुर्शीद ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा से समावेशी राजनीति करती आयी है और समाज के हर वर्ग तथा हर तबके की नुमाइंदगी को लेकर हम संजीदा रहे हैं । हमारा चुनावी घोषणापत्र हमारा आदर्श वक्तव्य होता है। हमारा घोषणा पत्र हमारा वचनपत्र है। जब भी हमें जनता ने अवसर दिया हमने विश्वस्तर की योजनाओं को क्रियान्वित करने का काम किया है। हम अपने चुनावी घोषणापत्र पर जनताकी राय लेकर उसपर शीर्ष स्तर के विशेषज्ञों से उसे पूरा कराने की कार्ययोजना बनाते हैं।’’

खुर्शीद ने कहा, ‘‘ मैं (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी के स्मार्ट बनारस को अभी खोज ही नही पाया हूं। मैं मोदी जी के स्मार्ट बनारस को देखने की लालसा लिए आया था, पर दुर्भाग्यवश मुझे वह स्मार्ट बनारस कहीं मिला ही नही ।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बनारस की मूलभूत समस्यायें आज भी जस की तस हैं। मुझे दुःख हो रहा है कि बनारस के लोगों ने जिस भावना से मोदी जी को वोट देकर प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने जनता की उसी भावना को ठेस पहुंचायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है