लाइव न्यूज़ :

कर्फ्यू, कोविड-विरोधी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर लोगों को गिरफ्तारी, मुकदमे का सामना करना पड़ेगा: दिल्ली पुलिस प्रमुख

By भाषा | Updated: April 17, 2021 01:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान वैध कारणों के बिना घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को कोविड रोधी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा और ऐसे लोगों को मुकदमे का भी सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए सप्ताहांत प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

दिल्ली पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को रात 10 बजे सप्ताहांत कर्फ्यू की शुरुआत से कुछ घंटे पहले ये निर्देश दिए। सप्ताहांत कर्फ्यू सोमवार को सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई बिना वैध कारणों के घूमते हुए पाया जाता है, तो मामला दर्ज किया जाएगा और उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर निकलता है, तो उससे निश्चित तौर पर पुलिसकर्मी पूछताछ करेंगे।

सभी जिलों के डीसीपी के साथ अपनी बैठक में, श्रीवास्तव ने कोविड रोधी प्रतिबंधों और डीडीएमए के निर्देशों को लागू करने के लिए तैयारियों और कार्ययोजना की समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां