लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में टीके की पहली खुराक ले चुके लोग दूसरी खुराक लेने के लिए नहीं आ रहे: अधिकारी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 17:22 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 सितंबर ओडिशा के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात पर चिंता जताई है कि टीके की एक खुराक ले चुके लोग दूसरी खुराक लेने के लिए नहीं आ रहे हैं जिसकी वजह से राज्य में अभियान की गति मंद पड़ रही है।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अब तक दो करोड़ से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि दोनों खुराक लेने वाले लोगों की संख्या महज 69.8 लाख है।

राज्य में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बिजय पाणिग्रही ने कहा, ‘‘और 28 लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक अब तक ले लेनी चाहिए थी। राज्य के कुछ हिस्सों खासकर जनजातीय क्षेत्रों में टीके की दूसरी खुराक लगाने की गति धीमी है।’’ उन्होंने कहा कि बार-बार ताकीद करने के बावजूद लोगों ने समय पर दूसरी खुराक नहीं ली।

ओडिशा की 3.9 करोड़ की पात्र आबादी में से अब तक 51.4 फीसदी को पहली खुराक लगाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों की इस अभियान के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उनका आभार जताया था।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस के 695 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,19,621 पर पहुंच गई। छह संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 8,128 हो गई। राज्य में फिलहाल 5,876 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,05,564 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में संक्रमण दर 5.13 फीसदी है। राज्य में अब तक 1.91 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं