लाइव न्यूज़ :

टीके की मंजूरी पर सवाल उठाने वाले लोग हैं ‘मंदबुद्धि’ : केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान

By भाषा | Updated: January 4, 2021 17:19 IST

Open in App

सूरत, चार जनवरी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत में निर्मित कोरोना वायरस के टीके को मंजूरी देने पर सवाल उठाने वाले लोगों को सोमवार को ‘मंदबुद्धि’ बताया।

प्रधान का बयान ऐसे वक्त आया है, जब कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तीसरे चरण का परीक्षण जारी रहने के बावजूद भारत बायोटेक के टीके को सीमित आपात इस्तेमाल को लेकर मंजूरी देने पर आशंकाएं जाहिर की है।

प्रधान ने कहा, ‘‘जो मंदबुद्धि हैं और जिन्हें वैज्ञानिकों और भारत की शक्ति पर भरोसा नहीं है, वही ऐसे बेतुके बयान दे रहे हैं।’’

प्रधान ने कहा, ‘‘ये टीके भारतीय कंपनियों और हमारे वैज्ञानिकों की खास उपलब्धियां हैं। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का स्वागत किया है। कुछ मंदबुद्धि लोग कभी ठीक नहीं होंगे, खासकर कांग्रेस का नेतृत्व, जिन्हें हर चीज में गड़बड़ी दिखती है।’’

सूरत नगर निगम के प्रवासी प्रकोष्ठ का उद्घाटन करने के लिए यहां आए प्रधान ने केंद्र के नए कृषि कानूनों का भी बचाव किया और कहा कि इनकी बदौलत कृषि क्षेत्र में निवेश आएगा और किसान बाजार मूल्यों पर अपनी उपज बेच सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां