लाइव न्यूज़ :

कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगवा चुके लोग सोमवार से सिक्किम में प्रवेश कर सकेंगे

By भाषा | Updated: July 4, 2021 22:24 IST

Open in App

गंगटोक, चार जुलाई कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें लगवा चुके लोग पांच जुलाई से सिक्किम आ सकते हैं। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट के बाद रविवार को देश के अन्य हिस्सों से आगंतुकों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को अस्थायी रूप से हटा दिया।

सिक्किम सरकार ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद इस साल मार्च से सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। राज्य के गृह विभाग ने एक अधिसूचना में कहा है कि कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें लगवा चुके लोग राज्य आ सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक, वे पूर्वी सिक्किम में रंगपो और दक्षिण सिक्किम में मेल्ली के जरिए राज्य में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सीमा पर अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

राज्य सरकार ने सोमवार से होटलों, गेस्ट हाउस व ‘होम स्टे’ को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की इजाजत दे दी है, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। सरकार ने सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी क्षमता के साथ शॉपिंग मॉल, शो रूम और दुकानें खोलने की भी इजाजत दे दी है।

सिक्किम होटल एवं रेस्तरां एसोसिशन के एक कार्यकारी सदस्य ने पीटीआई-भाषा से बातचीत करते हुए पर्यटन उद्योग को खोलने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है जो सिक्किम की अर्थव्यवस्था का आधार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा