लाइव न्यूज़ :

इंदौर में टीके की दूसरी खुराक नहीं लेने वाले लोगों को चिड़ियाघर, मनोरंजन स्थलों में प्रवेश नहीं

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:40 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 16 नवंबर इंदौर में प्रशासन ने तय समयसीमा बीतने के बावजूद कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक नहीं लेने वाले वाले लोगों का चिड़ियाघर और अन्य मनोरंजन स्थलों में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।

शहर के कमला नेहरू चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने मंगलवार को ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, "हम दर्शकों की सेहत की हिफाजत के लिए उन्हीं वयस्कों को चिड़ियाघर का टिकट बेच रहे हैं जिन्होंने महामारी रोधी टीके की दोनों खुराकें ले रखी हैं।"

उन्होंने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए चिड़ियाघर के बाहर टीकाकरण केंद्र भी चलाया जा रहा है।

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) की आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि शहर में आईएमसी संचालित प्रमुख मनोरंजन केंद्र रीजनल पार्क में भी उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जिन्होंने महामारी रोधी की दोनों खुराकें ले रखी हैं।

इस बीच, जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि श्रम विभाग के निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वाणिज्यिक संस्थानों के कर्मचारियों के टीकाकरण की स्थिति की जांच करें। उन्होंने कहा, "सभी वाणिज्यिक संस्थानों के मालिकों को सुनिश्चित करना होगा कि उनके कर्मचारी तय अवधि में महामारी रोधी टीके की दोनों खुराकें ले लें। उन्हें अपने कर्मचारियों के पूर्ण टीकाकरण के प्रमाणपत्र अपने पास रखने होंगे।"

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर तरुण गुप्ता ने बताया कि इंदौर में पात्र आयु वर्गों के 30.07 लाख लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और इनमें शामिल 21.22 लाख लोग टीके की दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जिले में करीब छह लाख लोग तय समयसीमा बीतने के बावजूद दूसरी खुराक लेने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं।’’

गौरतलब है कि इंदौर, सूबे में कोविड-19 की पिछली दो लहरों से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, बढ़ते टीकाकरण के बीच इन दिनों जिले में महामारी के बेहद कम नये मामले सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग