लाइव न्यूज़ :

कोविड का टीका नहीं लगवाने वाले लोग अहमदाबाद नगर निगम की कई सुविधाओं से वंचित रहेंगे

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:10 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 सितंबर अहमदाबाद नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 टीके के दो में से एक भी खुराक नहीं लगवाने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन या निगम भवनों में प्रवेश नहीं मिलेगा।

निगम के आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि यह फैसला 20 सितंबर से प्रभावी होगा और टीका नहीं लगवाने वालों को निगम परिवहन सेवा के वाहनों, बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, कांकड़िया लेक फ्रंट, साबरमती रिवर फ्रंट, पुस्तकालयों, जिम, खेल परिसरों आदि में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘दो में से कम से कम एक खुराक लेने वाले व्यक्ति को ही निगम की विभिन्न सेवाओं के उपयोग की अनुमति होगी। इन स्थानों पर गेट पर टीकाकरण प्रमाणपत्र की जांच की जाएगी। यह सोमवार, 20 सितंबर से प्रभावी होगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos