लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की घोषणा के पहले मुंबई में जल्दबाजी में खरीदारी के लिए निकले लोग

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:38 IST

Open in App

मुंबई, 13 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की घोषणा के पहले वित्तीय राजधानी में मंगलवार शाम लोग अफरातफरी में घरों से जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों में पहुंचने लगे।

ठाकरे कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी का सामना कर रहे राज्य को रात साढ़े आठ बजे संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा डिजिटल तरीके से ठाकरे के संबोधन की सूचना दिए जाने के बाद शाम साढे पांच बजे से लोग सब्जियां और जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों की तरफ भागे।

पिछले एक पखवाड़े से महाराष्ट्र में रोज संक्रमण के मामले में तेज बढ़ोतरी हो रही है। मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों के अलावा औरंगाबाद जैसे जिलों में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

राज्य में इस महीने की शुरुआत में रात्रि और सप्ताहांत कर्फ्यू सहित सीमित पाबंदी लगायी गयी थी।

ठाणे में खरीदारी करने दुकान पर पहुंचे एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के समय के बारे में कुछ पता नहीं है, यह भी नहीं पता है कि कितनी सख्त पाबंदी लगायी जाएगी। इसलिए जरूरी सामान खरीद लेना ठीक रहेगा।’’

हालांकि, एक दुकानदार ने कहा कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद जिस तरह लोग जल्दबाजी में जरूरी सामान खरीदने दुकानों के लिए निकले थे उस तरह की स्थिति इस बार नहीं है।

एक और खरीदार ने कहा कि लॉकडाउन नहीं भी लगाया गया तो कड़ी पाबंदी तो लागू की ही जाएगी इसलिए 10 दिनों का सामान खरीद कर रख लेना ठीक रहेगा।

खरीदारी के लिए लोगों के घरों से निकलने के कारण वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गयी। सड़कों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह