लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के एक गांव में तेंदुए से परेशान लोग, अब तक तीन लोगों की ले चुका है जान

By भाषा | Updated: December 3, 2020 17:24 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) तीन दिसम्बर कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण जहां सामाजिक दूरी बनाना समय की मांग बन गई है, वहीं महाराष्ट्र के बीड जिले के किन्ही गांव में तेंदुए के डर से लोगों को समूह में रहना पड़ रहा है।

अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में 100 से अधिक वन कर्मियों को तैनात किया गया है। तेदुंआ यहां अभी तक एक बच्चे सहित तीन लोगों पर घातक हमला कर चुका है।

एक स्थानीय निवासी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गांव वाले काफी डरे हुए हैं और खेत में अपने दैनिक कार्य भी नहीं कर पा रहे।

अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में 100 से अधिक वन कर्मियों का तैनात किया गया है। औरंगाबाद, जुन्नर, पुणे और अमरावती से दलों को बुलाया गया है।

स्थानीय निवासी गोकुल ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी की वजह से वे घरों में रहने को मजबूर हैं। फसलों को पानी देने भी नहीं जा पा रहे।

इस बीच, सरपंच परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दत्ता काकड़े ने कहा कि गांव वाले शाम छह बजे के बाद घरों से नहीं निकल रहे और गांव के युवकों को इलाके की पहरेदारी करने का काम दिया गया है।

काकड़े ने कहा, ‘‘ अष्टी तहसील की ग्राम पंचायतों ने एक साथ आकर जिला कलेक्टर से तेंदुए को मारने या कम से कम उसे पकड़ने की अनुमति मांगी है। हमने तेंदुए के हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को वित्तीय मदद मुहैया कराने की मांग भी की है।’’

किन्ही गांव के सरपंच राहुल काकड़े ने कहा, ‘‘ हम तीन पेरशानियों का एक साथ सामना कर रहे हैं, कोरोना वायरस, तेंदुआ और बिजली की समस्या। लोग गांव से बाहर भी नहीं जा सकते क्योंकि तेंदुआ कहीं भी हो सकता है।’’

वहीं, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कम्पनी (एमएसईडीसीएल) के अधिकारियों से गांव में बिजली की समस्या के बारे में जानने के लिए कोई सम्पर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू