लाइव न्यूज़ :

लोगों को लगता है, सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से जुड़ी 50 से 80 प्रतिशत जानकारी फर्जी: सर्वे

By भाषा | Updated: April 5, 2020 18:27 IST

लॉकडाउन के दौरान लोग ई समाचार पत्रों के जरिए खुद को अपडेट रख रहे हैं। उत्तरदाताओं में छात्र, सरकारी और निजी कर्मचारी, व्यापारी, पेशेवर और गृहणियां शामिल हैं।

Open in App

नागपुर:एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि अधिकांश लोगों को लगता है कि सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से जुड़ी 50 से 80 फीसदी जानकारी या खबर 'फर्जी होती हैं। यह सर्वेक्षण नागपुर के राष्ट्रसंत तुकोजी महाराज विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग ने 28 मार्च से चार अप्रैल के बीच करीब 1200 लोगों पर किया है। सर्वेक्षण कहता है कि लॉकडाउन के दौरान लोग ई समाचार पत्रों के जरिए खुद को अपडेट रख रहे हैं। उत्तरदाताओं में छात्र, सरकारी और निजी कर्मचारी, व्यापारी, पेशेवर और गृहणियां शामिल हैं।

जनसंचार विभाग के प्रमुख डॉ मोइज मन्नान हक ने बताया , “फर्जी खबर के एक सवाल पर 39.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर 50 से 80 प्रतिशत जानकारी झूठी थी। करीब 10.8 फीसदी लोगों को लगता है कि सोशल मीडिया पर 80 फीसदी से अधिक जानकारी फर्जी होती है। ”

उन्होंने कहा कि इससे यह साफ हो जाता है कि लोगों को फेक न्यूज का इल्म है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अब भी कहते हैं कि वे सोशल मीडिया से जानकारी हासिल करते हैं। हक ने कहा कि इस सवाल पर कि वह यह कैसे पता लगाते हैं कि कोई पोस्ट या खबर गलत है तो 36.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि उन्हें यह आधिकारिक स्पष्टीकरण या सरकारी स्रोत से सुधार देखने के बाद पता चलता है।

उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि स्वास्थ्य, पुलिस, स्थानीय प्रशासन और अन्य सरकारी स्रोत के सक्रिय संचार का सकारात्मक असर होता है। इस सवाल पर क्या मीडिया अन्य अहम खबरों पर कोरोना वायरस को जरूरत से ज्यादा तरजीह दे रहा है, 34.9 फीसदी उत्तरदाता तटस्थ रहे।

हालांकि 32.7 प्रतिशत लोगों ने काफी सहमति और सहमति का विकल्प चुना। वहीं 32.3 फीसदी ने विरोधी विकल्प को चुना। हक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान डिजिटल समाचार मीडिया का इस्तेमाल 5.8 प्रतिशत तक बढ़ा है, जबकि टीवी के दर्शकों की संख्या में आठ फीसदी से थोड़ी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां