लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 को बहाल किये जाने के बारे में बात करने वाले लोग ‘भावनात्मक राजनीति’ कर रहे हैं: रैना

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:41 IST

Open in App

जम्मू, 22 जून भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींदर रैना ने गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को वापस लाने का वादा करने वाले भावनात्मक राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को पांच अगस्त, 2019 को निरस्त कर दिया गया था और अब यह इतिहास का हिस्सा बन गया है।

उनकी यह टिप्पणी पीडीपी की अध्यक्ष और गठबंधन की उपाध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के उस बयान के बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था अनुच्छेद 370 को बहाल किए बगैर जम्मू-कश्मीर के मुद्दा का समाधान नहीं किया जा सकता और जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित नहीं की जा सकती है।

भाजपा नेता ने यहां पार्टी की एक आपात बैठक के बाद कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 को कोई बहाल नहीं कर सकता और इसे वापस लाने के झूठे वादे करने वाले राजनीतिक दल भावनात्मक राजनीति कर रहे हैं।’’ महबूबा या पीएजीडी का नाम लिए बिना रैना ने अनुच्छेद 370 के नाम पर लोगों को गुमराह करने के लिए क्षेत्रीय दलों पर कटाक्ष किया और कहा कि उनकी पार्टी इसे बहाल करने के किसी भी कदम का हमेशा विरोध करेगी।

पाकिस्तान सहित सभी के साथ बातचीत करने संबंधी महबूबा की मांग के परोक्ष संदर्भ में रैना ने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का पक्षधर रहा है जिसे उसकी कमजोरी के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "बातचीत और बंदूकें एक साथ नहीं चल सकतीं।’’

उन्होंने कहा कि भारत नेपाल, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्तान और अन्य देशों के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करता है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक पाकिस्तान का सवाल है, उसने भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ रखा है लेकिन वह अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होगा। बातचीत के जरिये विश्वास विकसित किया जा सकता है लेकिन पाकिस्तान ने भारत के साथ अच्छे संबंध रखने के लिए कभी भी अपनी ईमानदारी नहीं दिखाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस