लाइव न्यूज़ :

अपराधी को लोगो ने पुलिस की जीप का घेराव कर छुड़ाया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:30 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), दो जून भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता के जन्म दिन की पार्टी में शामिल होने आए एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को नौबस्ता थाने की पुलिस जब पकड़ कर ले जाने लगी तो आठ लोगों ने कथित रूप से पुलिस की जीप का घेराव कर उसे छुड़ा लिया ।

अपराधी की पहचान मनोज सिंह (33) के रूप में हुई है और उसका लंबा आपाराधिक इतिहास है तथा वह हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में वांछित है ।

कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुल्हरी ने बताया कि मनोज सिंह हमीरपुर मार्ग पर स्थित गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता की जन्म दिन की पार्टी में शामिल होने आया था ।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधी मनोज को पकड.कर पुलिस जीप में ले जाने लगी ।

कुल्हरी ने बताया कि पुलिस जैसे ही अपराधी को लेकर वहां से जाने लगी, अचानक आठ लोग वहां पहुंचे और पुलिस जीप का घेराव कर अपराधी को लेकर वहां से लेकर फरार हो गए । वीडियो फुटेज के जरिए आठों लोगों की पहचान कर ली गयी है और इस मामले में नौबस्ता पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया हैं ।

उन्होंने बताया कि वांछित अपराधी को पुलिस हिरासत से भगा ले जाने और पुलिस के काम में बाधा डालने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीमें बनाई गई हैं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसी अफवाह है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वांछित अपराधी को वहां से भगाया था ।

अपर पुलिस उपायुक्त :दक्षिण: ने इस बात की पुष्टि की गेस्ट हाउस में जन्म दिन की पार्टी भाजपा नेता की थी लेकिन नेता का दावा है कि उस समय वह वहां नहीं थे और न ही उनका इस घटना से कोई संबंध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो