लाइव न्यूज़ :

कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करें लोग : गहलोत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:00 IST

Open in App

जयपुर, चार मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को लोगों से कहा कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करेंगे तभी कोरोना संक्रमण की कड़ी टूटेगी और संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर विराम लगेगा।

गहलोत ने ट्वीट किया, 'संक्रमितों की चेन तोड़ना आमजन द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने से ही सम्भव होगा जिससे अविलम्ब संख्या में ब्रेक लगेगा अन्यथा स्थिति और भयावह बन सकती है।'

उन्होंने कहा कि जब कोरोना की पहली लहर आई थी, तब आक्सीजन बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर खाली पडे़ थे लेकिन यह दूसरी लहर बेहद खतरनाक है, जिसमें अधिकांश लोगों को ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ रही है।

गहलोत के अनुसार राष्ट्रीय व विश्वस्तर पर अन्तराष्ट्रीय विशेषज्ञ कह रहे हैं कि सरकारें कितनी ही सुविधाएं बढ़ा लें, कोरोना की रफ्तार चार गुना है। मरीजों के लिए ऑक्सीजन एवं दवाईयों की कमी बनी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि एक पखवाड़े के लिए बढ़ा दी है और सोमवार से राज्य में 'रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' शुरू हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया