लाइव न्यूज़ :

राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक मानसिकता को जनता बर्दाश्त न करे : योगी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:47 IST

Open in App

गोरखपुर/लखनऊ, 12 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और संतकबीरनगर जिलों में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया तथा विपक्षी दलों-खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त न करे।

कुशीनगर और संतकबीरनगर के दौरे पर पहुंचे योगी ने ट्वीट किया, ''राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त न करे। याद रखिएगा,बिच्छू कहीं भी होगा तो डसेगा।''

योगी ने रविवार को कुशीनगर में 281 करोड़ से ज्यादा लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज और 310 करोड़ से अधिक की लागत की अन्‍य 96 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 14 करोड़ से अधिक की 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जबकि संतकबीरनगर जिले में उन्होंने 219 करोड़ रुपये की 106 परियोजनाओं का उद्घाटन और 26 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

संतकबीरनगर में नवनिर्मित जिला जेल का उद्घाटन करने के बाद योगी ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर नगर जिले को अस्तित्व में आए 24 साल हो चुके हैं लेकिन यहां राजनीति से प्रेरित परियोजनाओं की घोषणाओं के अलावा कुछ भी नहीं किया गया है। योगी ने दावा किया कि अब जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले 'माफिया' सत्ता का संचालन करते थे और सत्‍ता इनकी शागिर्द बनकर इनके पीछे-पीछे चलती थी, लेकिन अब इनकी अवैध कमाई पर सरकारी बुल्‍डोजर चलता है तथा ये माफिया उत्तर प्रदेश की धरती छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। योगी ने कहा कि माफिया के विरुद्ध उनका यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने संत कबीर नगर में नवनिर्मित जिला जेल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब बंदियों को बस्ती जिले में नहीं भेजना पड़ेगा और यह जेल सुधार गृह के रूप में आदर्श कारागार बनेगी।

उन्होंने कहा कि संत कबीर नगर की पहचान बाबा तामेश्वरनाथ धाम और महान सूफी संत कबीर दास जी के साथ जुड़ी है। योगी ने कहा कि तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मगहर में कबीर पीठ की स्थापना की और वहां काम अंतिम चरण में है तथा जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 90 हजार (भर्ती के लिए पद) नए पद आने वाले हैं और युवाओं को पारदर्शिता एवं क्षमता के दम पर रोजगार मिल रहा है, हालांकि पहले नौकरियां बिकती थीं। योगी ने दावा किया कि आज अगर कोई भी नौकरी को नीलाम करने का प्रयास करेगा तो वह नौकरी को नहीं, लेकिन अपने घर को जरूर नीलाम करा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीरनगर के बखिरा के बर्तन उद्योग को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए उप्र सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग