लाइव न्यूज़ :

बाल मजदूरी की घटनाओं के बारे में जानकारी दें लोग :स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर प्रत्येक देशवासी से बाल मजदूरी की घटनाओं के संबंध में ‘पेंसिल’ पोर्टल पर अथवा चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर जानकारी देने की अपील की।

ईरानी ने बाल मजदूरी से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता की भागीदारी से ही यह सुनिश्चित हो सकता है कि प्रत्येक बच्चे को वह बचपन मिले जिसका वह हकदार है। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ शिक्षा और खुशहाल बचपन हर बच्चे का अधिकार है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर आइए हम बाल मजदूरी से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। जनता की भागीदारी से ही यह सुनिश्चित हो सकता है कि प्रत्येक बच्चे को वह बचपन मिले जिसका वह हकदार है।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैं प्रत्येक नागरिक से अपील करती हूं कि वे बाल मजदूरी की घटनाओं के संबंध में ‘पेंसिल’ पोर्टल पर अथवा चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर जानकारी दें, क्योंकि यह बच्चों के प्रति हमारा फर्ज है, जो हमारे देश का भविष्य हैं।’’ गौरतलब है कि बाल मजदूरी की रोकथाम के लिहाज से जागरुकता फैलाने के लिए प्रति वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है