लाइव न्यूज़ :

शादी विवाह में तय नियम व निर्देशों का पालन करें लोग : गहलोत

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:31 IST

Open in App

जयपुर, 25 नवम्बर शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए वे स्वास्थ्य संबंधी तय नियम निर्देशों का पालन करें।

गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘आज से शादी का सीजन शुरू हो रहा है। मेरी सभी से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये सरकार की ओर जारी नियमों की अनुपालना करने की अपील है। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है, सामाजिक दूरियां बनाये रखने के साथ साथ समारोह में मेहमानों की संख्या सीमा का ध्यान रखना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बुधवार को देवउठनी ग्यारस से ‘सावे’ शुरू हो रहे हैं जहां एक ही दिन में हजारों शादियां होंगी।

सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए शादी विवाह में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने सहित कई शर्तें तय की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कोरोना वायरस की महामारी के दौरान राज्य सरकार आमजन की जिंदगी सुरक्षित करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठा रही है और यह घोषित प्रतिबंध हमारी अपनी सुरक्षा के लिए हैं।

गहलोत ने जनता से अपील की है कि वे खुशी मनाएं लेकिन स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की उपेक्षा नहीं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह