लाइव न्यूज़ :

लोगों को कोविड-19 के खिलाफ सभी एहतियात बरतना जारी रखना चाहिए : योगी

By भाषा | Updated: December 4, 2020 18:52 IST

Open in App

गोरखपुर/लखनऊ (उप्र) चार दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार कोविड-19 के प्रसार को रोकने की कोशिश कर रही है तथा लोगों को इस महामारी के खिलाफ अवश्य ही सभी एहतियात बरतना जारी रखना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार दिमागी बुखार (इंसेफलाइटिस) से होने वाली मौतों को इस साल 95 प्रतिशत तक नियंत्रित कर पाने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने यहां महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 88वें स्थापना सप्ताह समारोह के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह कहा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत भी उपस्थित थे।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र कोविड-19 का प्रसार रोकने की पूरी कोशिश कर रही है। साथ ही, भविष्य में टीकाकरण के लिए भी तैयारी की जा रही है लेकिन ‘‘हमें एहतियात बरतना जारी रखना होगा और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। ’’

अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के अब तक 5,51,179 मामले सामने आए हैं, जिनमें 7,877 मौतें भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य में इंसेफलाइटिस से हौने वाली मौतों के मामलों में कमी आने का श्रेय केंद्र के स्वच्छ भारत अभियान को दिया।

उन्होंने महाराणा प्रताप का उदाहरण दते हुए युवाओं को चुनौतियों के समय मजबूत बने रहने की सलाह दी।

मुख्‍यमंत्री ने महाराणा प्रताप का उदाहरण देते हुए युवाओं से लक्ष्‍य निर्धारित करने और जीवन में सही अनुकरणीय व्यक्ति चुनने की अपील की।

योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जंगलों में रहकर घास की रोटियां खाई, लेकिन विदेशी ताकतों के सामने वह नहीं झुके। उन्होंने कहा कि नकारात्‍मक विचारों वाले व्‍यक्ति को कभी भी सफलता नहीं मिल सकती है।

उन्‍होंने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना महंत दिग्विजय नाथ ने महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेते हुए 88 साल पहले की थी।

जनरल रावत ने अपने संबोधन में इस बात का जिक्र किया कि कड़ी मेहनत और टीमवर्क सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में शिक्षक बहुत महत्वपूर्ण हैं और उनकी जगह प्रौद्योगिकी नहीं ले सकती।

वहीं, लखनऊ से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार योगी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ भारत की जनता को करीब पांच सौ वर्षों के बाद सांस्कृतिक विजय मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह