लाइव न्यूज़ :

जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव चरित्र, चाल और क्षमता के आधार पर चुने : उपराष्ट्रपति नायड्र

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:20 IST

Open in App

हैदराबाद, एक अप्रैल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों को अपना प्रतिनिधि ‘4सी- कैरेक्टर (चरित्र), कंडक्ट (आचरण),कैलिबर (योग्यता) और कपैसिटी (क्षमता) के आधार पर चुनना चाहिए और अन्य किसी पहलू पर विचार नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लेकिन दुर्भाग्य से चरित्र, आचरण, योग्यता और क्षमता का स्थान अन्य 4सी - (कास्ट)जाति, (कम्युनिटि)समुदाय, (कैश) नगद और क्रिमनैल्टि (अपराधिता) ने ले लिया है।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘नागरिक केंद्रित शासन, शासन केंद्रित मतदान से ही आ सकता है।’’

नायडू ने यह बात ‘सुपरीपालना’ नामक किताब के लोकार्पण लिए आयोजित कार्यक्रम में कही। यह किताब तेलंगाना के पूर्व मुख्य सचिव एसके जोशी द्वारा अंग्रेजी में लिखी किताब ‘ इको टी कॉलिंग : टुवर्ड्स पीपुल सेंट्रिक गवर्नेंस’’ का तेलुगु संस्करण है।

उन्होंने कहा कि अच्छा शासन लोगों की आंकाक्षाओं की पूर्ति और प्रभावी तरीके से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

चुनी हुई सरकार को ‘ जनविश्वास का धारक’ करार देते हुए उपराष्ट्रपति ने उन्हें सलाह दी कि वे जिम्मेदारी से कार्य करें और लोगों की निष्ठापूर्वक सेवा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है