लाइव न्यूज़ :

125 साल पहले भारत में बना था इस महामारी के लिए पहला टीका, कोरोना के टीके के बीच लोगों को आया याद

By भाषा | Updated: April 1, 2020 15:01 IST

जेजे अस्पताल के रेजीडेंट मेडिकल अधिकारी डॉक्टर रेवत कानिन्दे ने कहा कि इस इमारत को देखते हुए और इसकी समृद्ध विरासत और हाफ्किन के समृद्ध अनुसंधान याद आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में कोरोना से 35,000 लोगों की मौत और 7.5 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित हो चुके हैं।इस बीच लोग प्लेग को खत्म करने वाले टीका और उसके लिए भारत में किए गए उनके अनुसंधान को याद कर रहे हैं।

मुंबई। ऐसे समय जब दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 35,000 लोगों की मौत और 7.5 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित हो चुके हैं, डॉक्टर बुबोनिक प्लेग को खत्म करने वाले जीवाणुविद् वालदेमार हाफ्किन के टीका और उसके लिए भारत में किए गए उनके अनुसंधान को याद कर रहे हैं।

अनुसंधानकर्ताओं का यह भी कहना है कि सरकारी संपत्तियों का इस्तेमाल मूर्ति और स्मारक बनाने की जगह चिकित्सीय अनुसंधान और शिक्षा पर किया जाना चाहिए। रूस के रहने वाले हाफ्किन ने भारत में 22 साल बिताए थे और उन्होंने सरकारी ग्रांट मेडिकल कॉलेज एवं सर जेजे अस्पताल की इमारत में बुबोनिक प्लेग के टीके पर अनुसंधान किया था।

इस टीके ने लाखों लोगों की जिंदगियों को बचाया, जिससे पूरे मानवता की सेवा हुई। उन्हें कॉलरा का टीका बनाने का भी श्रेय दिया जाता है। कोरोना वायरस की वजह से इस शताब्दी की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रही दुनिया को हाफ्किन का अनुसंधान याद आ रहा है।

जेजे अस्पताल के रेजीडेंट मेडिकल अधिकारी डॉक्टर रेवत कानिन्दे ने कहा कि इस इमारत को देखते हुए और इसकी समृद्ध विरासत और हाफ्किन के समृद्ध अनुसंधान याद आते हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि अभी तक इस वायरस का कोई टीका नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘125 साल पहले एक व्यक्ति रूस से यहां आया और वैज्ञानिक सोच के साथ ऐतिहासिक काम किया।’’ उन्होंने कहा कि मूर्तियों और स्मारकों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बदले अनुसंधान और शिक्षा पर धन खर्च होना चाहिए।

जेजे हॉस्पिटल के जिस कमरे में हाफ्किन ने टीका बनाया अब उस कमरे का इस्तेमाल एमबीबीएस के दूसरे वर्ष के छात्रों को विख्यान दिए जाने में किया जाता है। सरकार ने ग्रांट मेडिकल कॉलेज और जेजे हॉस्पिटल इमारत की दीवार पर हाफ्किन के सम्मान में एक बोर्ड लगाया गया, जिसका उद्घाटन 27 अगस्त 1971 को तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने किया था।

ग्रांट मेडिकल कॉलेज में इस साल मई में अपना 175 वां स्थापना दिवस मना रहा है और इसमें अतिथि के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी बुलाने की योजना है, लेकिन अभी इसके कर्मी कोरोना वायरस से निपटने में लगे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?