लाइव न्यूज़ :

जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकारा : भाजपा

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:31 IST

Open in App

जयपुर, तीन नवम्बर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मंगलवार को कहा कि राजधानी जयपुर सहित तीन शहरों के छह नगर निगमों के चुनाव में जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया है और उसके जनादेश के पतन की शुरुआत हो गयी है।

उल्लेखनीय है कि जयपुर, जोधपुर व कोटा के छह नगर निगमों के लिए हुए मतदान के परिणाम मंगलवार को घोषित हुए। इनमें दो में कांग्रेस व दो में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि बाकी दो में बाजी निर्दलीय पार्षदों के हाथ में रहेगी।

परिणाम पर प्रतिक्रिया जताते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने एक बयान में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा वार्डों के परीसीमन से शुरू की गई मतदान की धांधलियों के बावजूद जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं गया, स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार के जनादेश के पतन की शुरूआत हो गई है, जिसकी परिणिति पंचायतीराज चुनाव में हो जायेगी।

पूनियां ने कहा कि राजस्थान में सामान्य तौर पर यह होता आया है कि जिसकी सत्ता होती है, जनता स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव में उसी को बहुमत देती है, लेकिन यहां तो उलटा हो रहा है। कांग्रेस महज दो ही निगम में बहुमत जुटा पाई।

उन्होंने कहा, ‘‘नगर निगम के चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए खुश होने की वजह नहीं और भाजपा के लिए मायूस होने का कारण नहीं है। जयपुर, कोटा और जोधपुर में कांग्रेस अपने तथाकथित वोट बैंक के क्षेत्रों में भी नहीं जीत पाई, जहां बड़ी संख्या में निर्दलीय जीते हैं। नगर निगम परिणामों से कांग्रेस का झूठ-पाखण्ड और कुशासन सामने आया, इस पर जनता ने मुहर लगाई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं