लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनावों में लोग BJP को सत्ता से बाहर करने को तैयार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 21, 2019 14:28 IST

चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म होगा

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि इन दोनों राज्यों की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में है।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस किसानों की परेशानी, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और जनता से जुड़े अन्य मुद्दे उठाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, " चुनाव तिथियों की घोषणा हुई है। हम इसका स्वागत करते हैं। हम तन, मन और बल से तैयार हैं। हम जनता के मुद्दे पूरे जोश से उठाएंगे जैसे कि पहले भी उठाते आएं हैं।"

खेड़ा ने कहा, ''हम किसानों के मुद्दे उठाएंगे। पिछले तीन महीनों में 15 लाख नौकरियां जाने का भी मुद्दा उठाएंगे। शेयर बाजार में लाखों करोड़ रुपये डूबने का मुद्दा भी जनता के बीच ले जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "झारखंड की जनता भी चुनाव का इंतजार कर रही थी। जो राज्यों में एक साथ चुनाव करा नहीं पाते वो एक राष्ट्र, एक चुनाव की बात कर रहे हैं।''

खेड़ा ने कहा, ''महाराष्ट्र में किसान परेशान हैं। आत्महत्या का दौर विकराल स्थिति में है। वो सरकार बदलने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। वहां भी लोग भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में हैं।''

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म होगा।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए खेड़ा ने कहा, ''एक तरफ एक पूर्व केंद्रीय मंत्री को बिना साक्ष्य के गिफ्तार कर रखा है, लेकिन दूसरी तरफ वो लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी अपने पूर्व मंत्री को बचाने की कोशिश करते हैं।''

उन्होंने दावा किया, ''भाजपा सरकार को लगता है कि संस्थाएं इनकी गुलाम हो गयी हैं जबकि संस्थाएं जनता की गुलाम होनी चाहिए। इनकी सरकार में उल्टी गंगा बह रही है।'' 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह