लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ लोगों ने असम की सड़कों पर किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:37 IST

गोगोई ने कहा, “यदि कुछ सालों में बांग्लादेश के 1.9 करोड़ हिन्दू असम में आकर बस जाएंगे और नागरिकता संशोधन विधेयक के तहत नागरिकता ले लेंगे तो असमी भाषा का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा और स्थानीय लोगों से रोजगार और जमीन छिन जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के आह्वान पर नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ लोगों ने गुरुवार को असम की सड़कों पर प्रदर्शन किया। केएमएसएस का कहना है कि यदि संसद में विधेयक पास होता है तो वे उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के आह्वान पर नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ लोगों ने गुरुवार को असम की सड़कों पर प्रदर्शन किया। केएमएसएस का कहना है कि यदि संसद में विधेयक पास होता है तो वे उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। विभिन्न सामाजिक और युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विधेयक को वापस लेने के समर्थन में यहाँ केएमएसएस की रैली में हिस्सा लिया।

आल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) और आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और अन्य ने भी पूरे राज्य में रैली निकालकर विधेयक का विरोध किया। विधेयक को संसद में नौ दिसंबर को प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। केएमएसएस प्रमुख अखिल गोगोई ने कहा कि यदि नागरिकता संशोधन विधेयक को खत्म नहीं किया जाएगा तो लोग सोनोवाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेकेंगे।

गोगोई ने कहा, “यदि कुछ सालों में बांग्लादेश के 1.9 करोड़ हिन्दू असम में आकर बस जाएंगे और नागरिकता संशोधन विधेयक के तहत नागरिकता ले लेंगे तो असमी भाषा का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा और स्थानीय लोगों से रोजगार और जमीन छिन जाएगी।” उन्होंने कहा, “यदि संसद में विधेयक पास होता है तो केएमएसएस उच्चतम न्यायालय तक जाएगी। सड़कों पर आंदोलन जारी रहेगा। असम कभी नागरिकता संशोधन विधेयक को स्वीकार नहीं करेगा।” 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos