लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड पाबंदियों के कारण लोगों ने घर में किया ‘बलि तर्पणम’

By भाषा | Updated: August 8, 2021 12:56 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ अगस्त केरल में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगायी पाबंदियों के कारण पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए वार्षिक हिंदू अनुष्ठान ‘बलि तर्पणम’ रविवार को घर पर ही किया गया।

प्राधिकारियों ने कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के उल्लंघन के खिलाफ चेतावनी जारी की थी जिसके चलते रविवार को केरल में एर्नाकुलम जिले की पेरियार नदी के किनारे अलुवा ‘शिवरात्रि मनप्पुरम’ और तिरुवल्लम परशुराम मंदिर समेत कई स्थान वीरान रहे जहां आम तौर पर लोग ‘बलि तर्पणम’ के लिए उमड़ते थे।

केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वाम मोर्चा सरकार से श्रद्धालुओं को वार्षिक हिंदू अनुष्ठान में भाग लेने के लिए लॉकडाउन पाबंदियों से छूट देने का आग्रह किया था। भले ही राज्य सरकार ने हाल में लॉकडाउन पाबंदियों में ढील दी थी और दुकानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों को हफ्ते में छह दिन खुलने की अनुमति दी लेकिन उसने रविवार को पाबंदियां जारी रखने का फैसला किया था।

राज्य में त्रावणकोर क्षेत्र में प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवस्व ओम बोर्ड (टीडीबी) ने कोरोना वायरस फैलने का हवाला देते हुए इस साल मंदिरों में ‘बलि तर्पणम’ न करने का हाल में फैसला किया था।

हिंदू मान्यता के अनुसार, ‘कार्तिक वायु’ के दिन इस अनुष्ठान को करने से दिवंगत आत्माओं को ‘मोक्ष’ मिलता है। पिछले साल भी कोविड-19 पाबंदियों के कारण मंदिरों में यह अनुष्ठान नहीं किया जा सका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल