लाइव न्यूज़ :

टीके के लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोग 28 अप्रैल से करा सकेंगे ‘कोविन’ पर पंजीकरण

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का पंजीकरण 28 अप्रैल से कोविन या आरोग्य सेतु ऐप पर शुरू होगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

पंजीकरण के लिए प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज पहले के चरण की तरह ही हैं।

केंद्र सरकार ने एक मई से देश में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने की अनुमति देने की घोषणा की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘ यह स्पष्ट किया जाता है कि कोविन पोर्टल 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के पंजीकरण के लिए 24 अप्रैल तक तैयार हो जाएगा। टीकाकरण हेतु समय लेने के लिए (एक मई से) पंजीकरण 28 अप्रैल से शुरू होगा।’’

उल्लेखनीय है कि एक मई से निजी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र, जो मौजूदा व्यवस्था में सरकार से टीके की खुराक ले रहे हैं और 250 रुपये प्रति खुराक शुल्क ले रहे हैं, सीधे टीका उत्पादनकर्ताओं से टीके की खुराक खरीद सकेंगे।

उदारीकृत मूल्य निर्धारण और त्वरित राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति के तहत 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कार्यकर्ताओं का मुफ्त टीकाकरण जारी रहेगा और उनके लिए केंद्र सरकार से टीके की खुराक मिलेगी।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को कहा था, ‘‘चूंकि केंद्र ने टीकाकरण नीति को उदार बनाया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टीका खुले बाजार में दवा की दुकानों पर उपलब्ध होगा।’’

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों द्वारा टीकाकरण के लिए वसूले जाने वाले शुल्क की निगरानी की जाएगी।

सरकार का कहना है कि सभी टीकाकरण (भारत सरकार के टीकाकरण केंद्र और अन्य माध्यमों से) राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा होगा और मौजूदा दिशानिर्देशों का सभी को पालन करना होगा। सभी टीकाकरण केंद्र मूल्य और स्टॉक, टीकाकरण प्रमाणपत्र सहित सभी जानकारी कोविन मंच पर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल