लाइव न्यूज़ :

‘कोविन’ पर टीकाकरण के लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोग 28 अप्रैल से करा सकेंगे पंजीकरण

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का पंजीकरण 28 अप्रैल से कोविन या आरोग्य सेतु ऐप पर शुरू होगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

पंजीकरण के लिए प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज पहले के चरण की तरह ही हैं।

केंद्र सरकार ने एक मई से देश में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत 18 साल अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने की अनुमति देने की घोषणा की है।

अधिकारी ने बताया कि उम्र की अर्हता सहित कुछ मानकों में बदलाव किए गए हैं और कोविन मंच सभी के लिए टीकाकरण शुरू होने पर भारी मांग के अनुरूप कार्य करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि एक मई से निजी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र, जो मौजूदा व्यवस्था में सरकार से टीके की खुराक ले रहे हैं और 250 रुपये प्रति खुराक शुल्क ले रहे हैं, सीधे टीका उत्पादनकर्ताओं से टीके की खुराक खरीद सकेंगे।

उदारीकृत मूल्य निर्धारण और त्वरित राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति के तहत 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कार्यकर्ताओं का मुफ्त टीकाकरण जारी रहेगा और उनके लिए केंद्र सरकार से टीके की खुराक मिलेगी।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को कहा था, ‘‘चूंकि केंद्र ने टीकाकरण नीति को उदार बनाया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टीका खुले बाजार में दवा की दुकानों पर उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो