लाइव न्यूज़ :

CRPF हेल्पलाइन पर लोग राशन की बजाय मांग रहे कोविड-19 और लॉकडाउन सबंधी जानकारी

By भाषा | Updated: April 3, 2020 20:34 IST

सीआरपीएफ विशेष महानिदेशक (जम्मू कश्मीर क्षेत्र) जुल्फिकार हसन ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमने सोचा था कि कोविड-19 के लिए स्थापित की गई नई हेल्पलाइन पर राशन की आपूर्ति के लिए कॉल आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही बंद से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए व्हाट्सएप्प नंबर 7082814411 भी शुरू किया गया था। कश्मीर स्थित ‘मददगार हेल्पलाइन’ को 26 मार्च को विस्तार देकर उसका दायरा अखिल भारतीय कर दिया गया था।

नयी दिल्लीताजा आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा नागरिकों की सहायता के लिए पिछले सप्ताह स्थापित की गयी एक अखिल भारतीय हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों में से 91 प्रतिशत लोगों ने कोरोना वायरस के जांच केंद्रों और लॉकडाउन से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए कॉल किया।

इसके मुकाबले केवल आठ प्रतिशत लोगों ने राशन और दवाई जैसे जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए कॉल किया। कश्मीर स्थित ‘मददगार हेल्पलाइन’ को 26 मार्च को विस्तार देकर उसका दायरा अखिल भारतीय कर दिया गया था। इसके साथ ही बंद से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए व्हाट्सएप्प नंबर 7082814411 भी शुरू किया गया था।

शुरुआत में लैंडलाइन नंबर 14411 और ट्विटर हैंडल ‘सीआरपीएफ मददगार’ के द्वारा इस हेल्पलाइन का मकसद मुख्य रूप से कश्मीर घाटी समेत केवल उत्तरी राज्यों के लोगों की सहायता करना था। पीटीआई-भाषा को मिले आंकड़ों के अनुसार 26 मार्च से दो अप्रैल के बीच हेल्पलाइन को कुल 4,713 कॉल प्राप्त हुई जिसमें से 4,289 (91 प्रतिशत) कॉल कोविड-19 के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए की गई थी।

लोगों ने कॉल कर लॉकडाउन के अंत होने, रेल सेवा चालू होने और महामारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों से संबंधित जानकारी मांगी। आंकड़ों के अनुसार टेलीफोन लाइन, व्हाट्सएप्प, ट्विटर, ईमेल और फेसबुक के जरिये लोगों ने कॉल और संदेश भेजकर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए स्थापित की गयी प्रयोगशालाओं, पृथक केंद्रों, नजदीकी उपचार केंद्रों इत्यादि की जानकारी मांगी।

सीआरपीएफ विशेष महानिदेशक (जम्मू कश्मीर क्षेत्र) जुल्फिकार हसन ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमने सोचा था कि कोविड-19 के लिए स्थापित की गई नई हेल्पलाइन पर राशन की आपूर्ति के लिए कॉल आएंगी। हम इसके लिए तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से अधिकतर कॉल महामारी और लॉकडाउन के बारे में जानकारी लेने के लिए की गयी।” 

टॅग्स :कोरोना वायरससीआरपीएफदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?