लाइव न्यूज़ :

जाति और धर्म के आधार पर वोट देने के बाद उत्तर प्रदेश के लोग मुद्दों पर मतदान करेंगे: भूपेश बघेल

By भाषा | Updated: December 26, 2021 20:56 IST

Open in App

(संजीव चोपड़ा)

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि उत्तर प्रदेश की जतना ने हर चुनाव में कुछ नया किया है और जाति तथा धर्म पर वोट देने के बाद इस बार वे खुद से जुड़े मुद्दों पर मतदान करेंगे।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक बघेल ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार के दौरान कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जिनमें से इस बार 40 फीसदी सीट महिलाओं को दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, जिन्होंने प्रदेश में जनता के मुद्दों को निडर और आक्रामक तरीके से उठाया है, चाहे वह किसानों की समस्याएं हों, बेरोजगारी, महंगाई, घटती आय या दलितों, महिलाओं और युवाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले हों।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान पिछले एक साल से अधिक समय में भाजपा सरकार के हाथों हुए ''अपमान'' को नहीं भूले हैं और ''उनमें से 700 से अधिक अपनी जान गंवा चुके हैं।''

बघेल ने दावा किया कि इस बार वे भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे और इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा के खिलाफ लोगों का रोष जमीनी स्तर पर सामने आएगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के लोग हर चुनाव में कुछ नया करते हैं। उत्तर प्रदेश आपको वर्तमान के सवालों के जवाब देता है।''

उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोगों ने जाति के आधार पर मतदान किया और (बहुजन समाज पार्टी प्रमुख) मायावती और (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष) अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने फिर से धर्म के आधार पर मतदान किया और भाजपा, जो 2012 में चौथे स्थान पर थी, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में विजेता बनकर उभरी।

उन्होंने दावा कि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनमा खुद से जुड़े मुद्दों पर मतदान करेगी, चाहे वह महंगाई, घटती आय, बेरोजगारी या महिलाओं, दलितों और युवाओं के मुद्दे हों।

पिछले चुनाव में जनता द्वारा गठबंधन को खारिज किए जाने को स्वीकार करते हुए विपक्षी दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने के कारण वोट बंटने के सवाल पर बघेल ने कहा, '' विपक्ष का वोट नहीं बंटेगा। जो भी अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ को पसंद नहीं करते, वे कांग्रेस को वोट देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं