उत्तर प्रदेश के लोग एक बार फिर विपक्षी गठबंधन को खारिज करेंगे: योगी

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:36 IST2021-12-25T22:36:21+5:302021-12-25T22:36:21+5:30

People of Uttar Pradesh will once again reject opposition alliance: Yogi | उत्तर प्रदेश के लोग एक बार फिर विपक्षी गठबंधन को खारिज करेंगे: योगी

उत्तर प्रदेश के लोग एक बार फिर विपक्षी गठबंधन को खारिज करेंगे: योगी

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि 2017 में राज्य के लोगों ने विपक्षी गठबंधन को स्वीकार नहीं किया था और आने वाले चुनाव में भी स्वीकार नहीं करेंगे।

योगी ने यह टिप्पणी परोक्ष तौर पर राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा किये जाने वाले गठबंधन की ओर इशारा करते हुए की।

योगी ने यहां आंबेडकर रोड पर कालका गढ़ी चौक पर 'जन विश्वास यात्रा' को संबोधित किया और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘कांवड़ यात्रा’ का विरोध करती है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका समर्थन करती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव में 325 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि उनके शासन में समाज का कोई भी वर्ग पीछे नहीं रहा और सभी को सरकार के विकास कार्यों से लाभ हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भू-माफियाओं द्वारा हड़पी गई जमीन को उनकी सरकार में मुक्त कराया गया और 'शिक्षा माफिया' पर भी शिकंजा कसा गया। मुरादनगर कस्बे में रोडशो में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल हुए। इसमें बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People of Uttar Pradesh will once again reject opposition alliance: Yogi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे