लाइव न्यूज़ :

देश की जनता अब भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ : सिंह

By भाषा | Updated: December 2, 2020 22:05 IST

Open in App

लखनऊ, दो दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव तथा देश के कई राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत से जाहिर होता है कि देश की जनता अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

सिंह ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव तथा देश के कई अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत से यह साबित होता है कि देश की जनता अब भी मोदी के साथ है।

उन्होंने दावा किया कि मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही आज भाजपा पूरे देश में विकास, विश्वास और प्रगति का प्रतीक बन गई है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने विपक्षी दलों पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि छह अगस्त 2018 को स्वामीनाथन ने कहा था कि हालांकि राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन 2006 में किया गया था लेकिन इसकी रिपोर्ट को मोदी सरकार के सत्ता में आने तक ठंडे बस्ते में डाले रखा गया।

सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की मजबूती की सराहना करते हुए कहा कि बाकी पार्टियां जब चुनाव आते हैं तभी सक्रिय होती हैं लेकिन भाजपा अपने संगठन को हमेशा मजबूत कर सक्रिय रखती है।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय प्रवास को लेकर भी चर्चा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए