लाइव न्यूज़ :

बदलाव चाह रही है तमिलनाडु की जनता : कमल हासन

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:54 IST

Open in App

सलेम, चार जनवरी मक्कल नीधी मैयम (एमएनएम) पार्टी के अध्यक्ष और अभिनेता कमल हासन ने सोमवार को अन्नाद्रमुक और द्रमुक पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु की जनता उन लोगों से निजात पाने के लिए बदलाव चाहती है जो अब तक भ्रष्टाचार में ‘‘लिप्त’’ रहे हैं।

हासन ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी को मिल रहा लोगों का प्यार इस बात का प्रमाण है और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की वजह से एमएनएम के लिए लोगों का समर्थन बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, ऐसे में मतदाताओं को अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों में मिलने वाले ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठाकर एमएनएम को वोट देकर ऐसे हालात को बदलना चाहिए।

हासन ने अपने प्रचार के दौरान कई स्थानों पर ‘नलई नमधेय’ का नारा लगाया जिसका अर्थ होता है ‘कल हमारा है’। यह एमजीआर (अन्नाद्रमुक के संस्थापक और दिवंगत मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन) की एक फिल्म का नाम है।

हासन ने पूरे प्रचार अभियान में एमजीआर की विरासत की बात की है और कथित भ्रष्टाचार को लेकर अन्नाद्रमुक तथा द्रमुक दोनों पर हमले कर रहे हैं।

उन्होंने दोनों दलों का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि गरीबी का ‘बहुत सावधानी से बचाव’ किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन