लाइव न्यूज़ :

सिंध के लोग पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं, आने वाले समय में भारत में मिलेगा सिंध : भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:05 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 10 नवंबर इंदौर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार रात दावा किया कि दुनिया भर में बसे सिंधी मूल के लोग सिंध को पाकिस्तान से आजाद करने के लिए आंदोलन चला रहे हैं।

उन्होंने यह ‘‘भरोसा’’ भी जताया कि प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा यह भू-भाग आने वाले समय में पाकिस्तान से अलग होकर भारत में शामिल हो जाएगा।

लालवानी ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘दुनिया भर में बसे सिंधी मूल के लोग एक आंदोलन चला रहे हैं, जिसका लक्ष्य सिंध को पाकिस्तान से आजाद करना है। सिंध के लोग पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में सिंध पाकिस्तान से अलग होगा और भारत में मिलेगा। वैसे भी 1947 में भारत के विभाजन से पहले सिंध हमारे ही देश का हिस्सा था, जहां सिंधु घाटी की प्राचीन सभ्यता पनपी।’’

लालवानी 101 सिंधी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किए जाने के समारोह को संबोधित कर रहे थे। इन लोगों ने अपनी मातृभूमि पाकिस्तान को अलविदा कहने के बाद लंबे समय से भारत में शरण ले रखी है।

समारोह में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारों ने एक वर्ग के तुष्टिकरण की नीति के चलते सिंधी हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की रफ्तार जान-बूझकर धीमी रखी।

उन्होंने बताया कि गुजरे कुछ सालों के दौरान इंदौर में 1,926 सिंधी हिंदू शरणार्थियों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था और इनमें से 1,119 आवेदकों को भारतीय नागरिकता दी जा चुकी है।

मिश्रा ने कहा कि बाकी आवेदकों को भी जल्द से जल्द भारतीय नागरिकता देने की कोशिश की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो