लाइव न्यूज़ :

क्षत्रिय युवक संघ के हीरक जयंती समारोह में जयपुर में जुटे राजपूत समाज के लोग

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:24 IST

Open in App

जयपुर, 22 दिसंबर श्री क्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयंती बुधवार को यहां मनाई गई जिसमें राज्य भर से राजपूत समाज के लोग एवं नेता शामिल हुए।

आयोजकों का कहना है कि लगभग तीन लाख लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके अनुसार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं भंवर सिंह भाटी, राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अनेक सांसद एवं विधायक भी पहुंचे।

क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर ने कहा कि इस संगठन की स्थापना 1946 में हुई जबकि 1971 में रजत जयंती एवं 1996 में स्वर्ण जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने अपने संबोधन में कहा , ‘‘ असली क्षत्रिय वह है जो आन बान एवं स्वाभिमान के साथ ... औरों ... दलित व पिछड़ों को बचाने के लिए तैयार रहता है। जो राजनीति व धर्म के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं करता वही क्षत्रिय है।’’

उन्होंने कहा कि राजनीति में भी लोगों को समाज के लिए काम करने वालों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राजनेता समाज हित में काम नहीं करते हैं तो लोगों को उनपर भी सवाल उठाना चाहिए ताकि उन्हें जवाबदेह बनाया जा सके। खाचरियावास ने कहा, ‘‘अगर प्रताप सिंह कोई गलती करता है तो आप उसे चुनौती दें और वही गजेंद्र सिंह के लिए भी करें ... आपकी चुनौती हम में सुधार लाएगी।’’

हालांकि शेखावत ने कहा कि वह इस गैर राजनीतिक कार्यक्रम में कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह