लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की जनता गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार: अरूण सिंह

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:54 IST

Open in App

जयपुर, सात अगस्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने शनिवार को राज्य की अशोक गहलोत सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'आज राज्य की जनता ठगी सी महसूस कर रही है, समय का इंतजार कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता जनगजागरण कर रहे हैं। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।'

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है और मुख्यमंत्री गहलोत घर से निकलते ही नहीं हैं। वहीं राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार व पुनर्गठन में हो रही देरी के मामले में सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार मंत्रिमंडल में बदलाव करने को लेकर देर करके अपने आप को बचाने की संजीवनी लेने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आपसी झगड़ों का खामियाजा राज्य की जनता को उठाना पड़ रहा है। इस झगडे को सुलझाने के लिए कभी कर्नाटक से डीके शिवकुमार आ रहे हैं तो कभी हरियाणा से कुमारी शैलजा आती हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत-पायलट में अब मतभेद नहीं बल्कि मनभेद हो चुका है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान भाजपा का समस्त कार्यकर्ता जनता के साथ मजबूती से खड़ा है, हमारा संघर्ष और ज्यादा होगा जो कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का काम करेगी, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, बेरोजगारी, लम्बित भर्तियां, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर आगामी दिनों में भाजपा प्रदेश में बड़े जन आंदोलन की तैयारी कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया,' गहलोत सरकार ने लूट मचा रखी है, बजरी माफिया से लेकर हर स्तर पर माफिया सक्रिय हैं। सबको लूटने की छूट दे रखी है, जितना लूट सके लूट लो। आपसी फूट में यह सरकार चल रही है।

सिंह ने कहा कि गहलोत कोई न कोई बहाना बनाकर मंत्रिमंडल फेरबदल को टाल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'