लाइव न्यूज़ :

पंजाब के लोग 2022 में ‘केजरीवाल बनाम सभी’ चुनाव में आप का समर्थन करेंगे: चड्ढा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 नवंबर पंजाब में 2022 में होने वाले चुनाव को ‘केजरीवाल बना सभी’ बनाने की कोशिश करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य के लोग यह बात जानते हैं और उनकी पार्टी का समर्थन करेंगे।

चड्ढा ने यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए सभी प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव फिर से मिलकर लड़ेंगे, लेकिन पंजाब के लोग ऐसा नहीं होने देंगे क्योंकि वे सभी उनकी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पक्ष में हैं।

आप के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी ने यह भी दावा किया कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान, अकाली दल और भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने आप को सरकार बनाने से रोकने के लिए अपने वोट कांग्रेस पार्टी को "स्थानांतरित" किए थे।

चड्ढा ने आरोप लगाया, “हमें डर है कि इस बार भी सभी राजनीतिक दल आप और अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए विधानसभा चुनाव फिर से मिलकर लड़ेंगे।”

उन्होंने कहा, “लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि पंजाब के लोगों को पता चल गया है कि यह चुनाव 'केजरीवाल बनाम सभी' है और पंजाब के लोग केजरीवाल के साथ हैं न कि उनके (अन्य राजनीतिक दलों) के साथ।”

चड्ढा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ सीटों के संभावित बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आप जल्द ही विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची की घोषणा करेगी।

आम आदमी पार्टी पहले ही 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और ये सभी मौजूदा विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया