लाइव न्यूज़ :

गया में पंडा समाज के लोगों ने मांझी का पुतला फूंका

By भाषा | Updated: December 21, 2021 00:35 IST

Open in App

गया, 20 दिसम्बर बिहार के गया जिले के पंडा समाज के लोगों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी का सोमवार को पुतला फूंका। ये लोग ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ मांझी की कथित टिप्पणी का विरोध कर रहे थे।

ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ मांझी की कथित विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में गया के पंडा समाज के लोगों ने सोमवार को विष्णुपद मंदिर प्रांगण से चांदचौरा मोड़ तक विरोध मार्च निकाला और मांझी का पुतला फूंका।

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल स्थानीय पंडा समाज के मणिलाल बारिक ने कहा, ‘‘हमने एक विरोध मार्च निकाला और पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जीतन राम मांझी की ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी को उचित नहीं ठहराया जा सकता और यह अक्षम्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी समाज के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी कहीं से भी सही नहीं है। इसके लिए वे (मांझी) सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।’’

शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांझी ने पंडितों (ब्राहमण समुदाय के लोगों) को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ‘‘आज कल हमारे गरीब तबके में धर्म की परायणता ज्यादा आ रही है। सत्य नारायण पूजा का नाम हम नहीं जानते थे लेकिन अब हम लोगों के हर टोला में उनकी पूजा हो रही है। पंडित आते हैं और कहते हैं कि हम खाएंगे नहीं, हमको नगद ही दे दीजिए।’’

हालांकि मांझी ने बाद में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि ‘‘अगर उन्हें (ब्राह्मण समाज) मेरी बातों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित