लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के लोगों ने असम की 1,800 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा किया: हेमंत विश्व सरमा

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:01 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि पड़ोसी राज्य मिजोरम के लोगों ने असम के तीन जिलों में लगभग 1,800 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब मिजोरम के लोगों द्वारा कथित तौर पर असम के कछार जिले में जमीन पर कब्जा करने की पृष्ठभूमि में दोनों राज्यों के बीच तनाव की स्थिति है।

आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक सुजामउद्दीन लस्कर के सवाल का जवाब देते हुए सरमा ने कहा कि बराक घाटी क्षेत्र में कुल 1,777.58 हेक्टेयर जमीन पर मिजोरम से आए लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।

सरमा ने कहा कि इसमें से सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले हैलाकांदी जिले की एक हजार हेक्टेयर जमीन पर कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा कि कछार में 400 हेक्टेयर और करीमगंज में 377.58 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया।

गृह विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे सरमा ने कहा कि असम पुलिस द्वारा गश्त और क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराने जैसे उपाय किये गए हैं ताकि जमीन से अवैध कब्जा हटाया जा सके और असम की ओर रहने वाले लोगों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा, “असम मिजोरम सीमा पर हैलाकांदी, करीमगंज और कछार जिले में कुल नौ बॉर्डर आउटपोस्ट स्थापित किये गए हैं। इनमें से छह हैलाकांदी में, दो करीमगंज में और एक कछार में स्थित है।”

उन्होंने कहा कि असम की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने के लिए करीमगंज में रतबारी पुलिस थानांतर्गत छोटो भुबीरबंद तथा बाजारीछेड़ा पुलिस थानांतर्गत मेडलीछेड़ा में दो अस्थायी शिविर स्थापित किये गए हैं।

इसके अलावा कछार में धोलाई पुलिस थानांतर्गत खुलीछेड़ा और लैलापुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो स्थायी शिविर स्थापित किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता