लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के लोग सुनिश्चित करेंगे कि फडणवीस राजनीति से सेवानिवृत्त हो जाएं : पटोले

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:27 IST

Open in App

मुंबई, 28 जून महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पाटोले ने सोमवार को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर ‘‘झूठ का मशीन’’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य के लोग राजनीति से उनकी सेवानिवृत्ति सुनिश्चित करेंगे।

पटोले संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के बारे में पूछा गया था कि सत्ता में आने के चार महीने के अंदर उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण बहाल नहीं किया तो वह राजनीति से ‘संन्यास’ ले लेंगे।

पटोले ने विधानसभा में विपक्ष के नेता पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘राज्य के लोग उनकी नौटंकी समझते हैं और वे उन्हें राजनीति से सेवानिवृत्त कर देंगे।’’

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने हाल में महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी के लिए आरक्षण रद्द कर दिया था। पटोले ने स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी का आरक्षण खत्म होने के लिए फडणवीस के नेतृत्व में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार, मोदी सरकार और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस आरक्षण विरोधी मानसकता का है।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास ओबीसी का सटीक आंकड़ा है लेकिन उसने इसे महाराष्ट्र के साथ साझा नहीं किया।

राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष ने फडणवीस को सत्ता में रहते वादा नहीं निभाने के लिए ‘‘झूठ की मशीन’’ कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!