लाइव न्यूज़ :

केंद्र के समर्पित पोर्टल के माध्यम से लद्दाख के लोग अपनी शिकायतों का निवारण कर सकते हैं : सिंह

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि लद्दाख के लोग अब केंद्र की ओर से संचालित एक समर्पित वेबसाइट केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) के माध्यम से अपनी शिकायतों का निवारण कर सकते हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य से दो केंद्र शासित प्रदेशों को अलग करने का ‘‘ऐतिहासिक’’ निर्णय लद्दाख में नई संभावनाएं लाएगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इसके विकास एजेंडे और प्रगति की निगरानी कर रहे हैं।

लेह और कारगिल में लद्दाख प्रशासन के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुये, सिंह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश का भारतीय मुख्यधारा में एकीकरण में मदद करने में यह प्रशिक्षण एक लंबा रास्ता तय करेगा, जो प्रधानमंत्री का सपना है।

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), नई दिल्ली ने 22 से 26 नवंबर तक लेह और कारगिल में लद्दाख प्रशासन के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्मिक राज्य मंत्री ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से हर केंद्रीय मंत्रालय और विभाग में लद्दाख के विकास मानकों को आगे बढ़ा रहे हैं।

सिंह के हवाले से कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लद्दाख का प्रत्येक नागरिक अब सीपीजीआरएएमएस के माध्यम से अपनी शिकायत का समाधान करवा सकता है, क्योंकि यह लद्दाख में काम करने लगा है ।

उन्होंने कहा कि सामान्य वित्तीय नियमों (जीएफआर) पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम और लद्दाख के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए खरीद से नए केंद्र शासित प्रदेश को पूरी तरह से नया प्रशासनिक ढांचा बनाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो