लाइव न्यूज़ :

केरल के लोग विभाजनकारी ताकतों को हराएं और अधिनायकावादी नेताओं को खारिज करें: सोनिया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को केरल के लोगों से राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की अगुवाई वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को पक्ष में वोट करने की अपील की और साथ ही आह्वान किया कि वे ‘समाज को बांट रही ताकतों को पराजित करें और अधिनायकवादी नेताओं को खारिज करें।’

केरल में सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मुख्य मुकाबला और यूडीएफ और सत्तारूढ़ एलडीएफ के बीच माना जा रहा है।

सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि छह अप्रैल को आप लोग उन ताकतों को खारिज करेंगे जो हमारे समाज का ध्रुवीकरण करने और बांटने के अलावा कुछ नहीं जानतीं। मुझे भरोसा है कि आप अधिनायकवादी और तानाशाही नेतृत्व को खारिज करेंगे और एक बार फिर से कांग्रेस एवं यूडीएफ में विश्वास व्यक्त करेंगे।’’

उन्होंने केरल की जनता का आह्वान किया, ‘‘केरल में यूडीएफ को वोट देकर आप कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाएंगे। कांग्रेस ही उन विभाजनकारी ताकतों का मुकाबला कर सकती है जो भारत को नष्ट कर रही हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर यूडीएफ चुनाव जीतता है तो केरल में ‘न्याय’ योजना लागू कह जाएगी जिसके तहत हर गरीब परिवार को प्रति आय निश्चित राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यूडीएफ को वोट देने से केरल एक बार फिर विकास के रास्ते पर लौटेगा और अपनी अनोखी प्राकृतिक धरोहर को संजोकर रखेगा तथा ऐसा विकास होगा जो भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं को निमंत्रण नहीं देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र