लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के लोग भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के इंतजार में : सुरजेवाला

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत इस बात का साफ संकेत है कि दक्षिणी राज्य के लोगों पर धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे मुद्दों का कोई असर नहीं रहा और वे ‘ भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार’ कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां एक बयान में कहा, “हाल के उप-चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट है कि लोग नाजायज और भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं, जिसने प्रगति पर ग्रहण लगा दिया है और शासन को पंगु बना दिया है।”

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में स्थानीय निकाय चुनावों का मत प्रतिशत भी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकप्रियता में भारी गिरावट का संकेत देता है।

कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी सुरजेवाला ने कहा, “कांग्रेस का मत प्रतिशत 42.06 फीसदी रहा जबकि भाजपा और जद (एस) का मत प्रतिशत क्रमशः 36.9 प्रतिशत और 3.8 प्रतिशत रहा।”

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने स्पष्ट रूप से स्थापित किया है कि मतदाता मूल्य वृद्धि, गिरती आय, नौकरियों, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लोक कल्याण के प्रति भाजपा सरकार की उदासीनता पर ध्यान देता है।

सुरजेवाला ने कहा, “धर्मांतरण विरोधी कानून और मंदिरों के प्रबंधन जैसे गढ़े हुए मुद्दों पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया है।”

उन्होंने कहा, “प्रगतिशील कन्नड़ लोग महसूस करते हैं कि इस तरह के मुद्दे किसी और की नहीं बल्कि विभाजनकारी ताकतों की मदद करते हैं। जबतक नाजायज और भ्रष्ट बोम्मई सरकार रहेगी है, तबतक वह विकास और प्रगति के लिए अभिशाप होगा।”

सुरजेवाला ने कहा कि 58 स्थानीय निकाय के चुनावों में, कांग्रेस ने 500 वार्डों में जीत दर्ज की है जबकि भाजपा 450 और जद(एस) 45 वार्डों में विजयी रही।

सुरजेवाला ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता नेता सिद्धरमैया, विधायकों और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को चुनावी नतीजों पर बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?